नोएडा, मार्च 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले कारोबारी के सुसाइड के मैसेज ने पुलिस की नींद उड़ा दी। पुलिस को दिन बाद कारोबारी बाजार में घूमता हुआ मिला। पत्नी से झगड़ा होने पर कारोबारी ने पिता को सुसाइड करने का मैसेज भेजा था। सेक्टर बीटा दो कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी में कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं। कारोबारी शनिवार को पत्नी से झगड़ा होने पर गुस्से में आकर घर से निकल गए। इसके बाद परी चौक के समीप एक नाले का और खुद का फोटो अपने पिता के फोन पर भेजा। इसके बाद पत्नी को मैसेज किया कि तुझे जहां रहना है, वहां रहे, मैं तो मरने जा रहा हूं। मैसेज मिलने के बाद पत्नी ने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद पिता ने पुलिस को फोन किया और लिखित सूचना दी कि उसके बेटे ने सुसाइड का मैसेज भे...