महराजगंज, जुलाई 9 -- महाराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक कार्यालय के बाहर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नेपाली महिला सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला कथित तौर पर आत्महत्या की नीयत से पेड़ पर चढ़ी थी और काफी देर तक नीचे उतरने से इनकार करती रही। करीब आधे घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद चौक पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए क्रेन की मदद से महिला को सकुशल नीचे उतार लिया।पेड़ पर चढ़ी लड़की, उतारने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ के कारण कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।...