सुसाइड करने की वाट्सएप पर डाल दी वीडियो, जीआरपी ने बचाया
मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- घर वालों व पत्नी से झगड़ा होने पर आत्महत्या करने के लिए घर से निकले युवक को जीआरपी ने बचा लिया। युवक ने सुसाइड के प्रयास से पूर्व वीडियो वाट्सऐप पर पोस्ट कर दिए थे। कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने पर जीआरपी के उपनिरीक्षक व सिपाहियों ने दो घंटे के प्रयास के बाद युवक को मुरादाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच से पकड़ लिया। शनिवार की रात एक युवक परिजनों से झगड़ा होने पर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश में मुरादाबाद स्टेशन पर आ गया। इससे पहले जीआरपी कंट्रोल रूम को वाट्सऐप पर इसकी सूचना मिल गई। युवक के वाट्सऐप पर सुसाइड के प्रयास से पूर्व के वीडियो भी मिल गए। इस पर उप निरीक्षक संजीव कुमार ने साथियों के साथ स्टेशन पर चेकिंग की। प्लेटफार्म नंबर पांच के अंतिम छोर पर रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक को देर रात 11.40 बजे पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.