बरेली, फरवरी 6 -- भोजीपुरा। फतेहगंज पश्चिमी के गांव लोहार नगला निवासी करन सिंह (35) भोजीपुरा के गांव दभौरा खंजनपुर में नामाकरण संस्कार की दाबत में आया था। तीन फरवरी को करन ससुराल आया। गुरुवार को वापस पत्नी को लेकर जाना था। उसकी विदाई की तैयारियां चल रही थीं, तभी करन शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब 1:40 बजे भोजीपुरा-देवरनियां रेल मार्ग पर 3-सी फाटक के पास (15044) काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। बंद फाटक के नीचे से निकलने के प्रयास में जान चली गई। ट्रेन मैनेजर ने इसकी सूचना जीआरपी भोजीपुरा को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपी की मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.