रांची, फरवरी 18 -- रांची। प्रभात तारा मैदान, धुर्वा में आगामी 18 और 19 मार्च को गुड न्यूज इन झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें जालंधर (पंजाब) के सुसमाचार प्रचारक अंकुर नरुला शामिल होंगे। आयोजन बिशप काउंसिल और अंकुर नरुला मिनिस्ट्री टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी हेतु 21 फरवरी की सुबह 10 बजे बालसिरिंग रिंग रोड स्थित हॉली स्पिरिट मिनिस्ट्री चर्च में मीटिंग बुलाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...