रिषिकेष, फरवरी 11 -- पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को रानीपोखरी के घमंडपुर में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 44 पशुओं ने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग किया। इस प्रदर्शनी में सुषमा रावत की गाय और खजानी देवी की भैंस ने प्रथम प्राप्त किया। डोईवाला अंतर्गत रानीपोखरी क्षेत्र के घमंडपुर गांव में आयोजित पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ऐसी प्रदर्शनियों से पशुपालकों को बेहतर नस्ल, नई तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी मिलती है, जिससे उनकी आय में वृद्धि संभव है। डोईवाला पशु चिकित्सा अधिकारी पूजा पांडे ने कहा कि पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने पशुपालकों से पशुपालन...