सुश्रुत हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या
वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस-बीएचयू के एनेस्थीसिया विभाग में तैनात जूनियर रेजिडेंट डॉ. ऋत्विक कुंडू (28) ने रविवार रात सुश्रुत हॉस्टल स्थित अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। रात साढ़े 10 बजे उनका शव कमरे से निकाला गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, केनुला के माध्यम से ओवरडोज दवा लेकर डॉ. कुंडू के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस को कमरे से तीन पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मूल निवासी डॉ. ऋत्विक कुंडू सुश्रुत हॉस्टल के एक कमरे में रहते थे। रविवार रात काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर साथियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस के साथ बीएचयू प्रशासन को सूचना दी। अधिकारियों की मौजूदगी में रात करीब 10:30 बजे कमरे का दरवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.