सुश्रुतकॉन में हुए 25 लाइव सर्जरी
वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी। चौकाघाट स्थित आयुर्वेद कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सुश्रुतकॉन का शनिवार को समापन हुआ। नीमा सर्जिकल सोसाइटी और शल्य विभाग की ओर से आयोजित कांफ्रेंस में 25 लाइव सर्जरी हुई। इनमें पाइलोनाइडल साइनस में लेजर सर्जरी तथा रूम्बोइड फ्लैप रीपेयर, फिस्टुला इन एनो, बवासीर, फिशर, तथा हाइड्रोसील का ऑपरेशन और हेमाटोसील में ओर्चिडेक्टोमी के शल्यकर्म शामिल रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डीके मौर्य ने किया। इस दौरान डॉ. आलोक गुप्ता, प्रो. पी. हेमंत कुमार, डॉ. अशोक कुमार विश्वकर्मा, प्रो. सुमन यादव, डॉ. मृगांक शेखर, प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. अरुण दत्त राजोरिया डॉ. श्रुति सिंह मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में बढ़ेगी सर्जरी की महत्ता, उपलब्ध होंगे संसाधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.