सुशील मोदी ने वित्तीय अनुशासन की नींव रखी: प्रेम
पटना, मई 13 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर कुम्हरार स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से 2013 तक उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने बिहार की राजकोषीय स्थिति को संकट से उबारकर अनुशासित वित्तीय सुशासन की सुदृढ़ नींव रखी। लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा एवं विधान परिषद चारों सदनों के सदस्य रहने का दुर्लभ गौरव प्राप्त कर उन्होंने बिहार की संसदीय परम्परा को समृद्ध किया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.