मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की दूसरी पुण्यतिथि पर गुरुवार को नार्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में कार्यक्रम हुआ। सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित मंत्री व विधायक शामिल हुए और भाजपा नेता को श्रद्धांजलि दी। सभी ने एक सुर से सुशील मोदी को बिहार में भाजपा की नींव मजबूत करने वाला नेता बताया।

कार्यक्रम का महत्व मुख्य अतिथि और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि सुशील मोदी के प्रयासों से भाजपा बिहार में शून्य से शिखर तक का सफर तय करने में सफल रही है। कहा कि उन्होंने अपराध, भ्रष्टाचार अफसरशाही के खिलाफ पूरे बिहार में संघर्ष कर बदलाव का विगुल फूंका। सत्ता परिवर्तन के बाद कानून व्यवस्था दुरुस्त...