सुशील मोदी की दूसरी पुण्यतिथि 13 को
पटना, मई 9 -- पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की दूसरी पुण्यतिथि 13 मई को मनाई जाएगी। सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के बैनर तले सुशील मोदी पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। संस्थान से जुड़े सदस्यों ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बिहार भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 13 मई को आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित होकर सुशील कुमार मोदी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा उनके विचारों और योगदान को स्मरण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.