सुशील मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसमर्पण की मिसाल : सुरेश शर्मा
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में बुधवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने की। पूर्व मंत्री ने कहा कि सुशील मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और जनसमर्पण की अद्भुत मिसाल रहा है। उन्होंने उनके राजनीतिक योगदान, सादगीपूर्ण जीवन और बिहार के विकास में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रघुनन्दन सिंह उर्फ अमर बाबू, पीएन सिंह आजाद, प्रो. अरुण कुमार, कुंदन कुमार, हरिराम मिश्रा, सुनील कुमार, वंदना विजय लक्ष्मी, याचना शाही, पूनम वर्मा, सुरभि अग्रवाल, ओम प्रकाश झा, तेजू झा, अशोक चौधरी, परशुराम मिश्रा एवं तेज प्रकाश सहित अन्य लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- सुशील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.