प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज, संवादादाता। दारागंज स्थित एक होटल में रविवार को प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला की अध्यक्षता में दारागंज व्यापार मंडल का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी के निधन के बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सुशील भारती (सिल्लू गिरी) को अध्यक्ष, किशन खेड़ा को महामंत्री, प्रकाश शुक्ला (मुन्ना पंडित) को कोषाध्यक्ष तथा शेखर गुप्ता, गुलाब दुबे, अमित गुप्ता (छोटू पंडित) और गुलाब गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। रविन्द्र गिरि, मदन मोहन और डॉ. रमेश गुप्ता को संरक्षक नामित किया गया। इस अवसर पर सरदार प्रीतम सिंह, सरदार जतिंदर सिंह, महमूद अहमद खान, धनंजय सिंह, शुभम् केसरवानी, पार्षद साहिल अरोड़ा, मनोज मिश्रा, अवधेश यादव , डॉ आशीष यादव, मनीष गिरि आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...