उरई, अप्रैल 2 -- जालौन। भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा का वार्षिक चुनाव मोहल्ला गणेशजी में राजीव माहेश्वरी के आवास पर संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से सुशील बाजपेई को अध्यक्ष पद पर चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद एक सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना से कार्य करने वाला संगठन है, जो समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। परिषद द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी इन कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। इसके बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सुशील बाजपेई को अध्यक्ष, दीपक श्रीवास्तव को सचिव और अशोक कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.