गुमला, जून 13 -- बसिया। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने बसिया निवासी सुशील कुमार होता उर्फ पप्पू होता को बसिया प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में सांसद कार्यालय से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। सांसद प्रतिनिधि के रूप में सुशीलहोता विभिन्न सरकारी बैठकों, सभाओं एवं कार्यक्रमों में सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा क्षेत्र की विकास योजनाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। सुशील ने सांसद के प्रति आभार जताते हुए जनसेवा का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जाकिर खान और अल्बर्ट तिग्गा बने सांसद प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- मंत्री ने प्रतिनिधियों को किया नियुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...