वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव को पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) के प्रिंसिपल चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। शनिवार को बरेका परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने उन्हें स्मृति चिह्न स्वरूप रेल इंजन का आकर्षक मॉडल भेंट किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील समेत आलोक अग्रवाल, मुक्तेश मित्तल, लालजी चौधरी, देवराज कुमार मौर्य, अंकुर चंद्रा, सागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पीआरओ राजेश कुमार, कर्मचारी परिषद सदस्य श्रीकांत यादव, नवीन कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिंह और अमित कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.