एटा, मार्च 20 -- तहसील के राजस्व निरीक्षकों के क्षेत्रों में एसडीएम भावना विमल ने अदला बदली कर दी। एसडीएम भावना विमल ने बीते दिवस एक आदेश जारी किया है। इसमें अभी तक राजस्व निरीक्षक जलेसर क्षेत्र का पदभार संभाल रहे सुशील कुमार को तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। जबकि वर्तमान रजिस्ट्रार कानूनगो मुन्नालाल को अवागढ़ क्षेत्र का नया राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। नोहखास क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक का प्रभार अभी तक रजिस्ट्रार कानूनगो में तैनात संजय प्रकाश को सौंपा गया है। अवागढ़ में तैनात राजस्व निरीक्षक रवेन्द्र सिंह को जलेसर के साथ साथ सकरौली क्षेत्र का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ साथ नवागुन्तक राजस्व निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह को बेरनी क्षेत्र का प्रभार दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...