नई दिल्ली, जनवरी 14 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। रोहिणी कोर्ट ने सागर धनखड़ हत्याकांड में आरोपी सुशील पहलवान की नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार की अदालत ने यह नोटिस जारी करते हुए कहा कि जमानत याचिका पर पुलिस का पक्ष आवश्यक है। आरोपी की ओर से अधिवक्ता आरएस मलिक कोर्ट में पेश हुए। सुशील पहलवान मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में दर्ज मामले में आरोपी हैं। जमानत याचिका में दलील दी गई है कि मामले की परिस्थितियों में अब महत्वपूर्ण बदलाव आ चुका है, क्योंकि सभी प्रमुख अभियोजन गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। याचिका में कहा गया है कि ऐसे में आरोपी द्वारा साक्ष्यों से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित करने की कोई संभावना नहीं बची है। गौरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.