संभल, दिसम्बर 7 -- भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को गांव मेहराना में आयोजित की गई। जिसमें संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई नियुक्ति की घोषणा की है। साथ ही सुशील चौधरी को संभल का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की औपचारिक घोषणा की। इसके अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि भाकियू संयुक्त मोर्चा हमेशा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहा है। किसान देश की रीढ़ है और उसकी आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है। किसान की समस्या ही संगठन की समस्या है। उन्होंने बताया कि सुशील चौधरी ने वर्षों से संगठन के प्रति समर्पण और ईमानदारी दिखाई है। इसी भरोसे के आधार पर उन्हें संभल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी के बाद जिले में संगठन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.