कानपुर, दिसम्बर 27 -- कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से अजय कुमार गुप्ता मेमोरियल बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन ग्रीनपार्क इंडोर स्टेडियम में हुआ। दोनों खेलों की प्रतियोगिताओं में 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया। बैडमिंटन डबल्स में सुशील कुमार व मो. तारीक सिद्दीकी की जोड़ी विजेता रही। बैडमिंटन सिंगल्स में सुशील कुमार विजेता बने। टेबल टेनिस सिंगल्स में सरबजीत सिंह विजेता बने। टेबल टेनिस डबल्स में विजेता सरबजीत सिंह व सचिन गुप्ता की जोड़ी बनी। इससे पहले शुभारंभ सीए अक्षय कुमार गुप्ता ने किया। यहां प्रदीप द्विवेदी, शरद सिंघल, मनीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सचान, संतोष कुमार गुप्ता,शिव मंगल जौहरी, नरपत जैन, दीप कुमार मिश्र, शरद शेखर श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. राजेश मेहरा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.