कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। युग दधीचि देहदान अभियान ने 320वीं आहुति के रूप में बुधवार को जूही बारादेवी निवासी 77 वर्षीय महिला सुशीला पाण्डेय की पार्थिव देह को एम्स गोरखपुर को सौंप दिया गया। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर ने एम्स पहुंच कर इस काम को अंजाम दिया। विभागाध्यक्ष एनाटमी डॉ. विवेक मिश्र ने अपने सहयोगियों के साथ देह को सम्मान सहित स्वीकार किया। देह समर्पण के समय स्वर्गीय सुशीला पाण्डेय के भतीजे अरविंद कुमार पाण्डेय, ज्ञानमूर्ति पाण्डेय, पार्षद हरी स्वरूप तिवारी, निक्कू, हर्ष द्विवेदी आदि मौजूद थे। एम्स गोरखपुर को दी गई यह सातवीं देह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.