पटना, अप्रैल 15 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम पत्र जारी किया और लिखा कि सुशासन से समृद्धि युग और बिहार अभ्युदय काल का शुभारंभ हो चुका है। उन्होंने आगे लिखा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का है। ऊर्जावान, लोकप्रिय एवं कर्मठ नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यह दशकों के अथक परिश्रम, त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। बूथ से लेकर प्रदेश तक हर कार्यकर्ता के समर्पण ने इस गौरवशाली क्षण को संभव बनाया है। साथ ही उन्होंने जदयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई। यह भी पढ़ें- बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा, मुख्यमंत्री बनते ही क्या बोले सम्राट चौधरी उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि सुशासन से समृद्धि युग औ...