घाटशिला, दिसम्बर 23 -- धालभूमगढ़। झारखंड सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह मनाने के क्रम में सोमवार को कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत भवन में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन पंचायत की मुखिया बिलासी सिंह की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति में मंचासीन अतिथियों ने किया। शिविर का समय पर प्रचार प्रसार में कमी होने की वजह से ग्रामीणों की उपस्थिति सामान्य से कम थी। अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत की जनता सरकार की योजनाओं का अपनी योग्यताओं अनुसार लाभ उठाएं ,यही मकसद सरकार की है। मौके पर मंचासिन अतिथियों द्वारा पंचायत के दो लाभुको को आय प्रमाण पत्र ,5 महिलाओं को सिलाई मशीन तथा 6 लोगों को पेंशन की स्वीकृति पत्र के साथ 10 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ की मुखिया बिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.