संभल, दिसम्बर 20 -- ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय घुंघावली में शुक्रवार को ग्राम चौपाल : गांव की समस्या, गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल में प्रशासन ने सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान गांव में साफ-सफाई की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। इस पर ग्राम प्रधान नासिर खान और ग्राम सचिव जसवंत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जल जीवन मिशन की चहारदीवारी हटाकर विद्यालय के बच्चों के लिए रास्ता बनवाने और खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए, ताकि बच्चों को खेलने की सुविधा मिल सके। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.