मऊ, दिसम्बर 25 -- मऊ, संवाददाता। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती जिले भर में गुरुवार को सुशासन दिवस के रुप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देशहित में किए गए कार्यों को याद किया। साथ ही उनके बताए पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला कार्यालय पर दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 100 दीप जलाकर उन्हें नमन किया। साथ ही दीपोत्सव के बाद वीर साहेबजादों की याद में भाजपा कार्यालय से रोडवेज तक पदयात्रा निकाली। प्रधानमंत्री जयंती पर भाजपा कार्यालय के पास एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका उद्घाटन राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.