पटना, जून 11 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विधान परिषद चुनाव में जीते एनडीए उम्मीदवार विकासपरक नीतियों, सुशासन के सिद्धांतों और जनकल्याण के संकल्पों को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही नीतीश कुमार के सपनों के विकसित बिहार के निर्माण में अपना महती योगदान सुनिश्चित करेंगे। नवनिर्वाचित चार सदस्यों में तीन अतिपिछड़ा समाज से आते हैं, जिनमें दो महिला प्रतिनिधि शामिल हैं। इससे प्रमाणित होता है कि हमारी पार्टी के लिए सामाजिक न्याय और महिला सशक्तीकरण केवल चुनावी नारे नहीं हैं, बल्कि हमने इन मूलमंत्रों को अपने संस्कारों और व्यवहार में पूरी तरह आत्मसात किया है। निशांत के उच्च सदन के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व हर्ष है। यह भी पढ़ें- सुशासन के सिद्धांतों को मजबूत करेंगे नए विधान पार्षद...