सिद्धार्थ, मार्च 22 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के शिवपति महाविद्यालय में शनिवार को प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सुशासन के नौ वर्ष में प्रदेश में हाईवे का जाल बिछा गया है। औद्योगिक कारखाने लगने में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश साबित हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा हर वर्ग के लोग पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हुए अपना व्यापार कर रहे हैं। प्रदेश में दंगा होने से लोगों में काफी भय था, अब प्रदेश में कहीं भी किसी के अंदर भय नहीं है। वह बेफिक्र होकर अपना कार्य संपन्न कर रहे हैं। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सीएम योगी ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर लोगों के अंदर सुरक्षा की भावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.