फरीदाबाद, दिसम्बर 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदाबाद मंडल के तीनों जिलों में जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। फरीदाबाद में सुशासन दिवस समारोह सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सुशासन केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक सशक्त और प्रभावी व्यवस्था है, जिसका मूल उद्देश्य आम नागरिक के जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना है। समारोह में उनके साथ विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना, महापौर प्रवीण जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूरन रामपाल व बल्लभगढ़ जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सुशासन की बुनियाद जनता की भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.