अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। सेवा, समर्पण के साथ सुशासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय सहादतगंज में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा विश्व कल्याण की भावना के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में 51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन किए जाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया और संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें पार्टी की विचारधारा, इतिहास और विकास यात्रा पर चर्चा की गई।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुशासन और राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.