कन्नौज, फरवरी 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच संवाद को मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई संवाद सेतु व्यवस्था की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने जमकर सराहना की है। उन्होंने इसे सुशासन की ओर बड़ा कदम बताते हुए समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को बधाई दी। प्रिया शाक्य ने कहा कि गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू संवाद सेतु (जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर) व्यवस्था जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या, अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने या देरी से जवाब देने का प्रभावी समाधान साबित होगी। इस नई पहल के तहत सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की कॉल 10 मिनट के अंदर रिसीव करने या कॉल बैक करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यदि ऐसा नहीं होता, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.