पटना, नवम्बर 27 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुशासन और पारदर्शिता के साथ सरकार की योजनाओं को लागू करें ताकि आम जन को उसका सीधा और त्वरित लाभ मिल सके। वे गुरुवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य न्याय के साथ विकास करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण कर राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जो प्राथमिकताएं हैं, उसके आधार पर कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। सीएम ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को समाप्त करने में निगरानी विभाग कारगर, संवदेनशील एवं अपनी गतिशील भूमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.