सुशासन, विकास और जनकल्याण को समर्पित है केंद्र सरकार : तरारा
अमरोहा, जून 12 -- गजरौला। केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर गुरुवार को क्षेत्र के गांव फोंदापुर, वारसाबाद, सलेमपुर गोसाई, ढकिया भूड़ में आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुन जिम्मेदार अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। इन वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के अवसर तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.