मेरठ, मार्च 30 -- सुशांत सिटी में सोमवार को जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर जयंती का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया। इस मौके पर समाज के लोगों ने भगवान महावीर के उपदेशों को याद किया। अहिंसा, सत्य और करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं आरती का आयोजन किया गया। संचालन नीरा जैन ने किया। आयोजन में प्रवीण जैन एसबीआई, प्रवीण जैन विद्या प्रकाशन, अनुज जैन, अमित जैन, विकास जैन, ऋत्ति जैन, मेघा जैन, साक्षी जैन का विशेष योगदान रहा। अर्हम जैन, कृषा जैन, मानवी, समायरा, अवियान जैन आदि बच्चों ने नृत्य, भजन एवं लघु नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। आरती का आयोजन सुभी जैन ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.