गुड़गांव, जून 14 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शनिवार को नगर योजनाकर विभाग (डीटीपीई) ने अवैध निर्माण और रिहायशी मकानों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अपनी ऑफिस ऑन द स्पॉट मुहिम के तहत सुशांत लोक-तीन में बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान में विभाग की टीम ने कॉलोनी के विभिन्न ब्लॉकों में करीब 250 मकानों का निरीक्षण कर उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस चस्पा किए हैं। अभियान का नेतृत्व नगर योजनाकार विभाग (प्रवर्तन) अमित मधोलिया ने किया। उनके निर्देशन में 12 सदस्यीय टीम ने लगभग छह घंटे तक सुशांतलोक फेज-तीन के ब्लॉक ए, बी और सी में मकानों का व्यापक सर्वेक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई मकानों में नियमों के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियां जैसे गेस्ट हाउस, क्लीनिक, योगा सेंटर, ब्यूटी पार्लर और ऑफिस आदि संचालित किए जा रहे थे। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.