गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी के पॉश इलाके सुशांत लोक में एक बड़ी चोरी को अज्ञात आरोपी ने अंजाम दिया। एक आलीशान कोठी से शातिर चोरों ने करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के कीमती गहनों पर साफ हाथ कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह चोरी किसी एक दिन में नहीं हुई, बल्कि पिछले करीब सात महीनों के दौरान धीरे-धीरे अंजाम दी गई। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- चोर पांच घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर समेट ले गए सात महीने तक भनक भी नहीं लगी सुशांत लोक निवासी माला राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर से कीमती आभूषण गायब हुए हैं। पीड़िता के मुताबिक यह चोरी 30 नवंबर 2025 से लेकर 22 जून 2026 के बीच की अवधि में हुई है। शातिर चोरों ने इतनी चालाकी से...