विकासनगर, दिसम्बर 12 -- इंडियन पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस और खेल प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेल प्रतियोगिता के सौ मीटर दौड़ में सुशांत सबसे तेज धावक बने। जबकि रिले रेस में दिवाकर हाउस प्रथम स्थान पर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वोहरा द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्रों ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के सौ मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में सुशांत सबसे तेज धावक बने। अन्य वर्गों में यश, प्रिंस, ऋषभ, अन्वी, अनामिका, परी और अमृद्धि प्रथम स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में ऋषभ और तेजस अव्वल रहे। रिले रेस के जूनियर वर्ग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.