लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को सुशांत गोल्फ सिटी में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे चार अवैध निर्माण सील किये गये।प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र स्थित अर्जुनगंज के ग्राम-सरसवां में अभियान चलाया गया। इसमें मनीष, अर्जुन गर्ग, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार व अन्य द्वारा अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे तीन भवनों को सील किया गया। इसके अलावा विनीत शुक्ला व अन्य द्वारा ग्राम-बक्कास में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उक्त निर्माणाधीन भवन को भी सील कर दिया गया। यह भी पढ़ें- केडीए की 60 बीघा जमीन कब्जामुक्त, गरजा बुलडोजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...