लखनऊ, फरवरी 2 -- सुशांत गोल्फ सिटी थाने से संबंधित दहेज हत्या के एक मुकदमे में गवाह को अदालत में पेश करने में रुचि न दिखाने पर सत्र अदालत ने थानाध्यक्ष पर पांच हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए आगामी 16 फरवरी की तिथि नियत करते हुए कहा है कि हर्जाने की धनराशि सुनवाई की नियत तिथि से पहले अदा की जाए। गवाह बलराम सिंह सिसोदिया एवं सोनिया सिसोदिया के विरुद्ध ढाई हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया। दोनों की उपस्थिति तय कराने के आदेश दिए हैं। अदालत ने थानाध्यक्ष को यह भी चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई होगी। कोर्ट ने आदेश की एक प्रति पुलिस आयुक्त लखनऊ को भेजकर विभागीय कार्रवाई और आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने गवाहों को जमानती वारंट जारी कर तलब किया था और 16 दिसंबर के बाद तीन तिथि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.