लखनऊ, सितम्बर 14 -- अंसल बिल्डर की सुशांत गोल्फ सिटी में नगर निगम लोगों से जबरन हाउस टैक्स वसूल रहा है। यहां करीब 10 हजार परिवारों पर निगम टैक्स वसूली का दबाव बना रहा है, जबकि स्थानीय निवासी इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब नगर निगम सदन ने सितंबर 2025 में प्रस्ताव पास किया और शासन ने अप्रैल 2025 में टैक्स वसूलने का आदेश किया तो निगम 2020 से टैक्स कैसे वसूल सकता है। यह पूरी तरह अवैध और तानाशाही है। स्थानीय निवासियों ने इस मामले में महापौर, शासन व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने की तैयारी की है। उनसे समय भी मांगा है। स्थानीय आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कर्नल अशोक ने बताया कि नगर निगम 2020 से हाउस टैक्स वसूलने पर जोर डाल रहा है, जबकि यहां की बुनियादी सुविधाएं अधूरी हैं। नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सीवर और जलभराव जैसी समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.