बिहारशरीफ, मई 3 -- फोटो: सुशांत: सुशांत कुमार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सुशांत कुमार को नालंदा का नया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे किशनगंज में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा का तबादला मधेपुरा किया गया है। जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कार्यकाल मात्र सात माह का रहा। उनका संक्षिप्त कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.