प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीएस की नृशंस हत्या को दुखद बताया है। कहा कि वहां पर अभी जो हालात बने हैं वह बेहद चिंताजनक ही नहीं बल्कि दु:खद भी हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी के निधन पर उनके घर श्रद्धांजलि देने गुरुवार को पहुंचे ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार गठित होते ही कानून व्यवस्था बेहतर से बेहतर की जाएगी। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 को लेकर BJP में हलचल, शुभेंदु बोले- PA की हत्या भवानीपुर हार का बदला; टॉप-5पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पद से इस्तीफा न देने संबंधी बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि बाबा साहब के संविधान के तहत काम होगा। अ...