नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने शनिवार को एनडीसीसी कंवेंशन सेंटर में सुविधा शिविर का आयोजन किया। इसमें 101 शिकायतों का समाधान किया गया। एनडीएमसी के मुताबिक, सुविधा शिविर में मिलीं ज्यादातर शिकायतें कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, उद्यान, जन स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्य, कर एवं संपत्ति विभागों से संबंधित थीं। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में विभिन्न नागरिक सेवाओं से जुड़ी शिकायतें मिलीं। शिविर में एनडीएमसी के तीस से अधिक विभागों के 100 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.