सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं: राजेश सिंह
सिमडेगा, मई 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के टैक्सी स्टैंड में पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर गुरुवार को टैक्सी चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में चालक नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी इस दौरान चालकों ने सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं, पहले व्यवस्था फिर वसूली और चालकों का शोषण बंद करो जैसे नारे लगाकर नप प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना था कि टैक्सी स्टैंड से नियमित रूप से टैक्स और शुल्क की वसूली की जाती है। लेकिन बदले में उन्हें कोई बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। भीषण गर्मी में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। शौचालय जर्जर अवस्था में है और रात के समय पर्याप्त रोशनी नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.