सुविधा : डिजिटल मैप से तय होगा रेल और जिला पुलिस का कार्यक्षेत्र
नवादा, अप्रैल 16 -- रेलवे ट्रैक पर होने वाली दुर्घटनाओं और अपराध की घटनाओं के बाद अब क्षेत्राधिकार को लेकर रेल पुलिस जीआरपी एवं आरपीएफ समेत जिला पुलिस के बीच होने वाली खींचतान अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। रेल पुलिस मुख्यालय ने डिजिटल युग में एक बड़ी तकनीकी पहल की है। अब नवादा जिले से गुजरने वाले रेल खंडों के हर इंच का डिजिटल मैप तैयार किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद रेलवे ट्रैक या स्टेशन परिसर में किसी भी अप्रिय घटना के बाद यह तय करना आसान होगा कि मामला नवादा जिला पुलिस के किस थाने के अंतर्गत आता है या रेल पुलिस के। अक्सर देखा जाता है कि रेलवे ट्रैक के किनारे किसी शव के मिलने या लूटपाट जैसी वारदात होने के बाद पुलिस घंटों इस बात पर माथापच्ची करती रहती है कि घटनास्थल किस थाने के अधीन है। पुलिस का तर्क होता है कि घटनास्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.