संतकबीरनगर, मार्च 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर ब्लाक का मंझरिया पठान गांव सभी सुविधाओं से वंचित है। योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। विकास दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। गांव में ग्रामीणों को निकलने का मुख्य मार्ग ही नहीं है। गांव में हर तरफ सफाई के अभाव में नालियां पूरी तरह से जाम हैं और गन्दगी से भरी पड़ी है। गांव में सरकार द्वारा लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से नदारद हैं। गांव में जगह- जगह नाली जाम होने के कारण जल निकासी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है और कहीं- कहीं सड़क पर ही पानी जमा हो रह है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। गांव में जमीन खोद पाइप डाल दिये हैं, जिससे बरसात में आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.