मिर्जापुर, मई 2 -- मिर्जापुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शशि सिंह गुट,मानवाधिकार परिषद एवं अन्य कर्मचारी संगठनों की ओर से नगर के फतहा स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में अंतर राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। परिषद के अध्यक्ष मोहन लाल यादव ने कहा कि पीतल बर्तन,पत्थर,कालीन,ईंट भठ्ठा,खेती मजदूर आज भी सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को अभिषप्त हैं। सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हैं। मंडल अध्यक्ष बबलू खान ने एक मई 1886 शिकागो की घटना की याद दिलाते हुए शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रभाशंकर आजाद, आंनद सहाय श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद खरवार डा.शहनवाज,विजय लाल दुबे,जटा शंकर यादव, कुसुम देवी आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सम्मानित किए गए कामगार यह भी पढ़ें- देश के विकास में श्रमिकों का अहम योगदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.