गंगापार, मई 15 -- ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराये जाने के लिए सुजनी गांव में शासन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर बनवाया गया है। लेकिन अभी तक ग्रामीणों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। सेंटर तैयार होने के बाद अभी तक इसका ताला तक नहीं खुलवाया जा सका है। सेंटर धीरे धीरे जर्जर हालत में तब्दील होता जा रहा है लेकिन, जरूरतमंदों को हेल्थ संबंधी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। दोबारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र बना है जिसमें ताला लटक रहा है। सुविधा के लिए ग्रामीण इंतजार कर रहे हैं लेकिन सुविधा मुहैया हो पाना मुश्किल दिख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...