देवघर, जून 26 -- मधुपुर प्रतिनिधि पूर्व रेलवे हावड़ा के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर गुरुवार को मधुपुर पहुंचकर स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महा प्रबंधक ने अधिकारियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि मधुपुर रेलवे स्टेशन जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि स्टेशन की मुख्य लाइन (मेन लाइन) की लंबाई बढ़ाई जाएगी, जिससे ट्रेनों के परिचालन में सुगमता आएगी और यात्री ट्रेनों को अनावश्यक विलंब का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे एक्सप्रेस ट्रेन निकालने के लिए मालवाहक ट्रेन को रोकने मे सुविधा होगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टेशन पर जल्द ही प्लेटफॉर्म संख्या-5 का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा डाउन साइड में नया बुकिंग काउंट...