सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- सीतामढ़ी। नगर पंचायत बेलसंड का आश्रय स्थल पूरी तरह व्यवस्थित है। आश्रय स्थल में 10 बेड लगे हुए है। चादर, तकिया और कंबल सब कुछ उपलब्ध है। यह आश्रय स्थल सुविधाओं का फायदा लेने वाले जरूरतमंदों का इंतजार कर रहा है। रविवार को जब हिन्दुस्तान की ओर से इसका जायजा लिया गया तो यहां कुल मिला कर सुविधाएं ठीक ठाक दिखी। लेकिन दिक्कत केवल यह है कि इन सुविधाओं का फायदा उठाने वालों की संख्या कम है। अगर आश्रय स्थल की ओर से संधारित रिकॉर्ड पर भरोसा किया जाए तो प्रतिदिन औसतन तीन-चार लोग ही रात गुजारते है। जानकारी के अनुसार दिन दयाल अंत्योदय योजना के तहत शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत निर्मित अस्थाई आश्रय स्थल निर्माण वर्ष 2020 में किया गया। संचालन के लिए कुर्बान अली को केयर टेकर रखा गया है। आश्रय स्थल में है 10 बेड लगे : आश्रय स्थल में दस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.