रांची, मार्च 6 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर रोशनी खलखो ने शुक्रवार को निगम के विभिन्न वार्डों के नव निर्वाचित पार्षदों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। मोरहाबादी स्थित स्थानीय होटल में आयोजित इस बैठक में शहर के करीब 40 पार्षद शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य नई टीम के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना और शहर के विकास को लेकर साझा दृष्टि तैयार करना था। इस अवसर पर मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि रांची नगर निगम की नई टीम शहर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अब समय है कि सभी पार्षद मिलकर एक टीम के रूप में काम करें और रांची को स्वच्छ, सुव्यवस्थित तथा आधुनिक शहर बनाने की दिशा में ठोस पहल करें। हर सुविधाओं से युक्त कर रांची को नंबर वन शहर बनाएंगे।वार्डों की समस्याओं को प्राथमिकता से रखेंमेयर ने पार्षदों से अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.